लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- चैती मेला गोला से 1 अप्रैल को लापता हुई सायरा बानो तीन दिन बाद गंभीर हालत में अस्पताल में मिलीं। उन्हें रविवार रात करीब 10 बजे ओयल स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचकर उन्हें अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि एक राहगीर एम्बुलेंस चालक ने महिला को तीन दिन से भटकते हुए देखा था और जब वह सड़क पर गिरी मिलीं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सूचनाओं के माध्यम से परिजनों को इसकी जानकारी मिल सकी। परिजनों का आरोप है कि महिला के लापता होने के बाद 1 अप्रैल से लगातार खोजबीन की जा रही थी। महिला आखिरी बार चैती मेले से शाम करीब 8 बजे निकली थीं और इसके बाद भल्लिया व रजागंज क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प...