तीन दिन बाद मलबे से निकला महिला का शव, दुर्गंध से हुआ खुलासा
आगरा, जून 15 -- शाहगंज के दौरेठा नंबर दो में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां झुग्गी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला की दीवार के मलबे के नीचे दब कर मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ, जब तीन दिन बाद दुर्गंध फैलने लगी। मलबा हटाने पर महिला का शव निकला। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। दौरेठा नंबर दो निवासी संजय सिंह ने बताया कि वह कई वर्षो से अपनी पत्नी गीता और परिवार के संग झुग्गी बना कर रह रहे हैं। वह बेलदारी का काम करते हैं। उनकी दो बेटियों कल्पना और संजना की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटी बेटी इन दिनों अपनी बहन के यहां गई हुई थीं। संजय के अनुसार 12 को उनकी पत्नी अचानक लापता हो गई थी। उसी दिन झुग्गी के पास स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दीवार गिरी थी। लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि गीता उसी मलबे के नीचे दब गई है।पत्नी के लापता होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.