संभल, जुलाई 2 -- तहसील क्षेत्र के संभल आदमपुर मार्ग पर रविवार की सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद कुछ स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए थे। तीन दिन बीतने के बावजूद अब तक टूटे पेड़ नहीं हटाए गए हैं। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों की जान पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। रविवार सुबह तेज आंधी के दौरान कई बड़े पेड़ टूटकर संभल आदमपुर मार्ग पर सौंधन के निकट टूटकर सड़क पर गिर गए थे। जिससे मार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। खासकर रात के समय यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में गिरे पेड़ समय रहते दिखाई नहीं देते। बीते तीन दिनों में कई बाइक सवार सड़क पर पड़े पेड़ों से टकराकर घायल हो चुके हैं। हालांकि गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन छोटे-बड़े हादसों का सिलसिला ...