शामली, मार्च 23 -- शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा से पाकिस्तान की जासूसी की आशंका में युवक को उठाकर ले गयी गाजियाबाद पुलिस के दूसरे दिन भी युवक को लेकर तीन दिन बाद भी स्थिति साफ नहीं हो सकी। परिजन भी चिंतित है। पिता का कहना है कि उन्हें बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उनका बेटा निर्दोष है तो उसे छोड़ दे और दोषी है तो उसकी जानकारी हमें दी जाए। स्थानीय पुलिस भी इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी से इंकार कर रही है। कौशांबी-गाजियाबाद से जुड़े पाकिस्तान की आईएसआई आतंकी संगठन के नेटवर्क से जुड़े खुलासे के बाद गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से जुड़े लोगों का लिंक खंगाल रही है। इसी के मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस बाबरी के गांव बुटाराड़ा से एक युवक को उठाकर ले गयी। युवक की शादी छह सात माह पहले ही हुई थी। उसका परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.