तीन दिन बाद भी दर्जनों गांव अंधरे में डूबे
गंगापार, जून 11 -- तीन दिन बाद भी कोहड़ार बाजार सहित दर्जनों गांवों की बिजली संचालित नहीं हो सकी, जिससे ऐसे गांवों के लोगों के काम काज पर बुरा असर पड़ रहा है। बंधवा गांव के पप्पू उपाध्याय, शिव उपाध्याय, बरसैता गांव के रमाशंकर निषाद, कोना गांव के विनय शुक्ल, गड़ेवरा के प्रधान अनिल शुक्ल, कोहड़ार बाजार के आसुतोष शुक्ल सहित कई ने बताया कि तीन दिन पहले मंगलवार की रात आए तूफान से भारी तबाही हुई थी, पेड़ों के गिरने से बिजली के तार व पोल टूट गए थे, अभी तक लाइन चालू नहीं हो सकी। जिससे पेयजल समूहों से की जाने वाली पेयजलापूर्ति व आटा चक्की, नलकूप का संचालन ठप है। बिजली न होने से कई गांवों के लोगों के मोबाइल चार्ज न हो सके, लोग मोबाइल चार्ज के लिए मेजारोड बाजार पहुंच रहे हैं।
बिजली व्यवस्था की स्थिति बंद इस बारे में मेजा डिविजन के अधिशाषी अभियंता अभिनव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.