सोनभद्र, मई 31 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के करी में पट्टे और कास्त की भूमि पर से डेढ़ दर्जन खैर के बेशकीमती पेड़ काट कर तस्करी करने के खुलासे के बाद भी कथित तस्करों पर अभी तक वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर सका है। ना ही जुर्माना जमाया कराया गया। इससे कत्था तस्करों का हौसला बुलंद है। ग्रामीण बेचन, सुरेश, अनीता, सुनीता, बबलू, रामबृक्ष आदि पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने अवैध कटान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर साल करोड़ों की संख्या में पौध रोपण कराती है, लेकिन जिस तरह से कत्था के पेड़ों की अवैध कटान हो रहा है उससे ग्रामीणों का मन खिन्न हो रहा है। यह भी पढ़ें- फलपट्टी में आम के सीजन में भी काटे गए दर्जनों हरे पेड़ पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने रेंजर म्योरपुर और डीएफओ रेणुकूट का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तस्करों और अवैध क...