तीन दिन बाद भी एनडीआरएफ टीम को नहीं मिला बालक का शव
देवघर, मई 27 -- मधुपुर प्रतिनिधि अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र के जाभागुड़ी पंचायत के सोनाजोरी गांव में बालक के डूबने के दर्दनाक हादसे के चार दिन बाद भी उसका शव नहीं मिल सका। जोड़ामो सोनाजोरी गांव निवासी चार वर्षीय सौरभ हांसदा बंद पड़े खदान के गड्ढे में रविवार को नहाने के क्रम में डूब गया था। बुधवार देर शाम तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका। एनडीआरएफ की टीम तीन दिनों से लगातार शव की तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ टीम वरीय अधिकारियों के आदेश पर फिर बालक के शव की तलाश करेगी। गुरुवार को खदान से पानी सुखाने की मशीन की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत के मुखिया मोहन किस्कू ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुपुर अजय कुमार दास से बात कर मशीन की व्यवस्था करायी जाएगी। बता दें कि रविवार को सौरभ हांसदा अपने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.