बिजनौर, जून 25 -- मंगलवार को चांदपुर के हल्दौर मार्ग पर स्थित मंडी समिति के परिसर से पैजनियां निवासी मजदूर की अज्ञात चोरों द्वारा ई-रिक्शा चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर पर भी पुलिस ने दो दिन बाद भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पैजनियां निवासी राकेश सैनी पुत्र राम सिंह मंगलवार की सुबह चांदपुर के मंडी समिति से सब्जी लेना आया था। वह सब्जी बेचने का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता है। जब वह सब्जी खरीद रहा था। जब सब्जी खरीद कर वापस लौटा तो मंडी परिसर में खड़ी ई-रिक्शा गायब मिली। आसपास ई-रिक्शा को देखा तब भी नहीं मिली। पीड़ित थाने पहुंचा और अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने तीन दिन बाद भी ई-रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। उधर प्रभारी निरी...