शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- कलान इलाके में नाले में मिले अधेड़ के शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।शव गला हुआ बताया गया था।रविवार शाम रुकनपुर गांव में मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे 43 पर नीरज गुप्ता के मकान के सामने बने नाले में अधेड़ का शव मिला था।पुलिय ने अधेड़ के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हाे सकी।पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद मोर्चरी पर रखवा दिया है।शव से दुर्गंध निकल रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव चार पांच दिन पुराना हो सकता है।थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...