औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। पिछले तीन दिनों तक मौसम में नमी और हल्की ठंडक बने रहने के बाद रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को खांसी, गले में खराश और हल्की परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप तेज होती गई। दोपहर तक सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों में भीड़ कम रही और लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों और दुकानों में पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। शहर के तिलक नगर निवासी अजय वर्मा ने बताया कि तीन दिन तक मौसम ठीक था, लेकिन आज अचानक इतनी गर्मी बढ़ गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.