शामली, मार्च 5 -- होली पर्व के कारण तीन दिन तक अवकाश रहने के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल की ओपीडी में करीब 1450 मरीजों के पर्चे बनाए गए। सुबह से ही ओपीडी काउंटर, एक्स-रे विभाग और पैथोलॉजी लैब के बाहर लंबी लंबी लाईने लग गईं। मरीजों को जांच और उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बदलते मौसम के साथ साथ तीन दिना से बंद ओपीडी सेवा का असर भी मरीजों में भारी संख्या में देखने को मिला। जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड देखने को मिली। गुरुवार को अस्पताल में पहुचे मरीजो में अधिकतर मरीजों को गले में खराश, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत देखने को मिली। बच्चों और बुजुर्गों में भी सर्दी-जुकाम और वायरल के लक्षण वाले मरीज ज्यादा पहुंचे। जहां सामान्य दिनों में जहां रोजाना करीब एक हजार मरीजों के ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.