तीन दिन बाद गंग नहर में मिला आदि का शव, मचा कोहराम
मेरठ, अगस्त 2 -- रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा गंगनहर में शुक्रवार को स्नान के दौरान डूबे 16 वर्षीय आदि सहरावत पुत्र यशपाल का शव रविवार सुबह पूठखास गंगनहर से बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। शाम को आदि का शव गांव में पहुंचने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि शुक्रवार को आदि अपने साथियों के साथ जटपुरा गांव के सामने गंगनहर में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में वह डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने लगातार तीन दिनों तक उसकी तलाश की। रविवार सुबह पूठखास गंगनहर में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.