तीन दिन बाद केवल चम्पावत के लिए उड़ान भर पाया हेलीकॉप्टर
हल्द्वानी, सितम्बर 4 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी से संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पिछले तीन दिनों से बाधित रहने के बाद गुरुवार को चौथे दिन आंशिक रूप से बहाल हुई। मौसम में मामूली सुधार आते ही हेरिटेज एविएशन ने केवल चम्पावत के लिए दो सफल उड़ानें भरकर सीमांत क्षेत्र के यात्रियों को राहत दी। पिछले 72 घंटों से घाटी में विजिबिलिटी कम होने और बादलों के निचले स्तर पर जमे रहने के कारण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी फेरे रद्द कर दिए गए थे। गुरुवार को जैसे ही कुछ समय के लिए मौसम अनुकूल हुआ, एविएशन टीम ने चम्पावत के लिए हेली सेवा बहाल की। हेरिटेज एविएशन के हल्द्वानी बेस इंचार्ज गौरव गहलोत ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर आगामी 5 सितंबर तक नियमित उड़ानों पर संशय बना रहेगा। कंपनी की तकनीकी टीम और पायलट लगातार मौसम की निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.