मधुबनी, दिसम्बर 21 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में तीन दिनों बाद रविवार को कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। ठंड के कारण शाम होते ही बाजार में चहल पहल कम हो जाती है। गिलेशन बाजार के दुकानदारों ने बताया कि ठंड के कारण बहुत कम ग्राहक बाजार में खरीदारी को पहुंच रहे है। ठंड बढ़ने के साथ ही सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बीपी,सुगर और हार्ट के मरीज पहुंचने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछिया हवा चलने से कनकनी बढ़ गयी है। लोग ठंड के कारण घरों में दुबक गये। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.