प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 02417/02418 सप्ताह में चार दिन प्रयागराज-दादरी के बीच चलेगी, जबकि तीन दिन इसे नारायणपुर बाजार (मिर्जापुर) तक विस्तारित कर दिया गया है। इन दिनों यह गाड़ी 04163/04164 के रूप में नारायणपुर बाजार-दादरी के बीच संचालित होगी।गाड़ी संख्या 04163 नारायणपुर बाजार से मंगलवार, बुधवार और शनिवार को शाम छह बजे चलकर चुनार, मिर्जापुर, मेजा और प्रयागराज होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे दादरी पहुंचेगी। वापसी में 04164 दादरी से सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 10:15 बजे रवाना होकर प्रयागराज, मेजा, मिर्जापुर और चुनार होते हुए सुबह 11:05 बजे नारायणपुर बाजार पहुंचेगी। यह भी...