तीन दिन पूर्व बागमती में डूबे दूसरे युवक का शव भी मिला
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के हरखौली में बागमती नदी में डूबे दूसरे किशोर का शव तीसरे दिन मंगलवार को मिला। रविवार को दो किशोर बागमती में डूबकर लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सोमवार की रात एक किशोर आशिक कुमार का शव बरामद किया गया था। दूसरे ओमप्रकाश की तलाश में दिनभर चलती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लेकिन मंगलवार को ओमप्रकाश का शव भी बागमती में ही मिल गया। दोनों किशोर बागमती नदी में नहाने गए थे। वहां तेज धारा में दोनों बह गए थे। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन के सहयोग से एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। बेनीबाद थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.