मथुरा, फरवरी 26 -- थाना रिफाइनरी के अंतर्गत गांव बबूरी गांव से तीन दिन पहले गायब हुए पांच वर्षीय बालक का शव गांव के समीप पोखर में मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होने पर लोगों का हुजूम लग गया। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में कर मोर्चरी भेज मामले की जांच कर रही है। गांव बबूरी निवासी नरेश का बेटा गौरव (5) रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से बाहर खेलने गया था। बताते है कि देर शाम तक उसके घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की,लेकिन उनका कही भी पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने थाना रिफाइनरी में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश में जुट गयी। वही दूसरी ओर परिजन भी उसकी तलाश करते रहे। तभी बुधवार सुबह करीब आठ बजे बालक का शव गांव में संचालित आंगनवाडी केन्द्र के समीप पानी की पोखर में शव उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.