गोंडा, मार्च 5 -- कटरा बाजार, संवाददाता। तीन दिन पूर्व लकड़ी काटने की बात कह कर अपने साथियों के साथ घर से निकले युवक का शव कुएं में उतराता मिला। युवक की मां ने किसी अनहोनी की सूचना स्थानीय थाने पर दी थी। थाना क्षेत्र के बलुहा जयराम जोत गांव निवासी अर्जुन सिंह का 28 वर्षीय पुत्र ऋषभ सिंह का शव बहराइच जिले के भगड़वा बाजार में मुनीजर सिंह के टाल के पास गुरुवार को कुंए से बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को निरमा सिंह ने सूचना दिया था कि मेरा बेटा ऋषभ सिंह अन्य सहयोगियों आफत, विनय सिंह व रवि सिंह के साथ बांसगांव भगड़वा हुजूरपुर बहराइच के निवासी प्रमोद सिंह के यहां लकड़ी काटने गया था जो वापस नहीं आया है। मुझे किसी अनहोनी की आशंका है। गुरुवार को थाना हुजूरपुर बहराइच से जानकारी मिली कि ऋषभ सिंह का शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.