कानपुर, जनवरी 10 -- चकेरी, संवाददाता। साइबर ठगों ने रिटायर एयरफोर्स कर्मी को फोन कर खुद को सीबीआई और मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। फिर मुंबई में उनके आधार कार्ड से बैंक खोल अवैध लेनेदेन का मामला बता उन्हें और उनकी पत्नी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 17.50 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के सफीपुर निवासी बलवीर सिंह एयरफोर्स से रिटायर मास्टर वारंट आफीसर हैं। उनके अनुसार बीती 13 नवंबर 2025 को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फिर उसने उनको और पत्नी हरजीत कौर को वीडियो कॉल किया। खुद को सीबीआई व मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। इसके बाद उनका आधार कार्ड दिखाते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिये मुंबई में एक बैंक खोला गया है। जिससे अवैध लेन-देन हुए हैं। आरोपितों ने इतना डरा दिया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.