पलामू, सितम्बर 22 -- हरिहरगंज। प्रखंड के कोकरो स्थित पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय के 30 विद्यार्थी ओडिशा के तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के बाद मंगलवार को वापस लौट आए। विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर के विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संस्थानों का भ्रमण किया। सोमवार को सभी विद्यार्थी पुरी समुद्र तट भी पहुंचे। छात्रा रूपा कुमारी, अन्नू कुमारी और छात्र रौशन कुमार ने बताया कि पहली बार समुद्र देखकर काफी खुशी हुई और सभी ने खूब आनंद लिया। म्यूजियम सहित कई संस्थानों में भ्रमण के दौरान नई जानकारियां मिलीं। शिक्षक सीताराम ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित लौट आए हैं। प्रधानाध्यापक अरविंद गुप्ता ने कहा कि भ्रमण से बच्चों को सीखने का व्यावहारिक अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Palamu News: विद्यार्थियों ने कोणार्क मंदिर का किया भ्रमण

हिंदी हिन्दुस्तान की ...