बुलंदशहर, जून 24 -- औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार की दोपहर व्यापारियों संग अतिक्रमण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पंचायत के ईओ रोहित सिंह ने साफ कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी नाले के आगे हो रहे अतिक्रमण को तीन दिन के भीतर स्वयं हटा लें, वरना बल पूर्वक अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले नालों की सफाई की जानी अति आवश्यक है। इसलिए व्यापारी स्वयं पक्का अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए व्यापारियों से वैंडिंग ज़ोन बनाने की बात कही। व्यापारियों ने एक सुर में स्थानीय पुलिस पुलिस चौकी के सामने खाली पड़े कांजी हाउस की जमीन पर वेंडिंग जान बनाने का ईओ के समक्ष प्रस्ताव रखा। यह भी पढ़ें- तीन दिन के भीतर नाले के आगे रखे अतिक्रमण को...