मऊ, अगस्त 23 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव की ग्राम पंचायत बस्ती वर्सी निधियाँव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं ग्राम पंचायत काठतरॉव में डिजिटल लाइब्रेरी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को अधूरे कार्यों को अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत बस्ती बर्सी निधियाँव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। अभियंता ने बताया कि स्थल पर कुछ व्यक्तियों द्वारा नापी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, जिसके कारण बाउंड्रीवाल, किचन एवं गार्ड रूम का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- 194 ग्राम पंचायतों के डिजिटल पुस्तकालयों की परखी जाएगी व्यवस्था इस पर ...