तीन दिन के भीतर अनफिट वाहन ठीक कराने का निर्देश
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- जौनपुर, संवाददाता। एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एडीएम ने अनफिट समस्त स्कूली वाहनों के फिटनेस ठीक कराए जाने के लिए तीन दिनों का समय दिया। निर्धारित समय में फिटनेस न कराने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कियया। साथ ही यह भी कहा कि समस्त वाहनों के चालकों के चरित्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण करा लें। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कराने के लिए एआरटीओ प्रशासन को निर्देशित किया। सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.