मुजफ्फर नगर, जून 30 -- तीन दिन की लगातार छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले। बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ी। कर्मचारी और अधिकारी दिनभर काम में व्यस्त रहे। शुक्रवार को मोहर्रम फिर चौथे शनिवार और रविवार की लगातार तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिले के सभी बैंक खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अवकाश के दौरान लंबित रहे बैंकिंग कार्यों को निपटाने के लिए सुबह से ही विभिन्न शाखाओं में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। नकदी जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट, खाते से जुड़े कार्य और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहकों को कतारों में इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सर्वर डाउन होने से दिनभर ठप रहा सेंट्रल बैंक का कामकाज जनपद में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सर्वाधिक 83 शाखाएं संचालित हैं, जबकि इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (ए...