तीन दिन के धरने के बाद सड़क पर उतरे नाराज किसान, लगा जाम
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- पलियाकलां। सुहेली नदी की सफाई और हर साल आने वाली बाढ़ से स्थायी निजात की मांग को लेकर किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। चार दिन से आंदोलन कर रहे करीब 80 गांवों के ग्रामीण बुधवार को बड़ी संख्या में दुधवा मुख्यालय पहुंच गए। पहले तीन दिन तक पलिया-दुधवा मार्ग पर नदी के किनारे धरना देने के बाद जब जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने दुधवा मुख्यालय में ही धरना शुरू कर दिया। लगातार चार दिन से चल रहे आंदोलन के बावजूद वन विभाग की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने से ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहेली नदी लंबे समय से बदहाल है। नदी में सिल्ट और झाड़ियां जमा होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। बरसात के दिनों में नदी का पानी अपने दायरे से बाहर निकलकर आसपास के गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.