प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा छात्रों का धरना-प्रदर्शन आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हो गया। लगातार विरोध और कई दौर की वार्ता के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया। इसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।हालांकि कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एनईपी के प्रावधानों के अनुसार छात्रों को संबंधित विषयों के बैक पेपर भविष्य में पास करने होंगे। परिणाम में करीब 20 प्रतिशत छात्र एक से तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए थे। कॉलेज प्रशासन ने पहले केवल एक विषय में फेल छात्रों को ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया था, जबकि दो या तीन विषयों में फेल छात्रों को एनईपी के नियमों का हवाला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.