अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चल रहा अभियान चौथे दिन ही सुस्त हो गया। मोहर्रम के अवकाश के दिन डीआईओएस कार्यालय के अधिकार कोचिंग संस्थानों की जांच में नहीं निकले। बता दे कि एक दिन पहले मात्र एक ही संस्थान पर कार्रवाई कर पाए थे। अब ये अभियान कहां तक जाएगा समय का इंतजार करना होगा。 यह भी पढ़ें- रजिस्टर्ड 33 कोचिंग सेंटर, सिर्फ 6 के पास ही फायर एनओसीकोचिंग हादसे के बाद की कार्रवाई लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अवैध रूप से संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद डीआईओएस कार्यालय द्वारा तत्परता दिखाते हुए पहले दिन 10 संस्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें पहले दिन तीन संस्थान, दूसरे दिन सात संस्थानों और तीसरे दिन मात्र एक संस्थान को सील किया गया। ...