तीन दिन की राहत के बाद गर्मी ने फिर दिखाए तेवर
इटावा औरैया, मई 9 -- इटावा। तीन दिन तक हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तीन दिन बाद तापमान बढ़ना शुरु हो गया और शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार सुबह धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ती रही। पिछले दिनों की तरह हवा में नमी नहीं थी। गर्म हवा के चलते सिर और हाथ-पैर ढककर निकलना पड़ा। आने वाले दिनों में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी गर्मी और धूप के बीच ही यात्री परेशान रहे। यह भी पढ़ें- पसीने छुड़ाने लगी तीखी धूप, तपिश से हाल-बेहालकिसानों को राहत इसके विपरीत शनिवार को तेज धूप निकलने से उन किसानों को राहत मिली, जिनके गेहूं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.