बलरामपुर, सितम्बर 27 -- उतरौला, संवाददाता। तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से खेतों में जलभराव के चलते धान फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं कई गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश से धान, गन्ना समेत आम, सागौन और लिप्टस के दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए हैं। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। उतरौला विकासखंड के तिलखी बढ़या, बभनी बुजुर्ग, मटियरिया कर्मा, देवरिया अर्जुन समेत करीब 12 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। तिलखी बढ़या के गनियारी क्षेत्र में हजारों एकड़ धान और गन्ना फसल जलमग्न है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-पानी से भारी तबाही, 160 विद्युत पोल धराशायी किसानों का कहना है कि दो दिन में पानी नहीं उतरा तो फसल सड़कर बर्बाद हो सकती है। किसान देवेन्द्र कुमार, दिलीप मिश्रा, ...