पीलीभीत, सितम्बर 28 -- बीसलपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। वहीं चारों ओर गांव पानी से घिर गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दर्जनों गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। पककर तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के कारण खेत में ही बिछ गई है। इससे दाने काले पड़ने और फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: डीएम ने वर्षा से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का लिया जायजा किसान अपने खेतों को देखकर चिंतित हैं। एसडीएस नागेंद्र पांडेय ने आज बर्बाद हुई किसानों की फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाक...