मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग की टीम ने रविवार को तीसरे दिन काबू पा लिया। शुक्रवार को महोगढ़ी जंगल में लगी आग बुझा दी गई थी,लेकिन तेज हवा से आग फैलकर बबुरा वनक्षेत्र के अलमी जंगल तक पहुंच गई थी। वनरक्षक अनादि तिवारी अपनी टीम के साथ लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। तेज हवाओं के चलते आग पर नियंत्रण पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आग की चपेट में आकर बड़ी संख्या में जंगली पेड़-पौधे नष्ट हो गए। वहीं कुछ वन्यजीवों के भी मरने की आशंका है। वनरक्षक ने बताया कि रविवार सुबह अलमी जंगल की आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। यह भी पढ़ें- जंगल में लगी आग पेड़ जलकर राख साथ ही दोबारा आग न भड़कने पाए, इसके लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। यह भी पढ़ें- विनय बागीचा वन में लगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.