जामताड़ा, सितम्बर 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर रविवार 27 सितंबर को सभी सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहे। ​लगातार 5 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं ठप न हों और आम जनता के जरूरी काम नहीं अटके, इसलिए रविवार को सामान्य रूप से कामकाज निपटाया गया। हालांकि, सोमवार से बुधवार तक शाखाओं में कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग और दस्तावेज जमा करने जैसे कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे। ​बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करने की मुख्य मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। यह भी पढ़ें- Bank Strike: सोमवार से 3 दिन तक बैंकों के काम-काज पर ब्रेक! हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी, क्या है मांग? हालांकि, बैंकों ने स्पष्ट किया है कि ...