रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तराई क्षेत्र में तीन दिन तक धूप खिलने के बाद मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह जहां धूप निकली, दोपहर को आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते ठंड में फिर इजाफा हो गया। 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद शनिवार से लगातार तीन दिन तक धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मंगलवार को फिर मौसम पलटने से सर्दी बढ़ गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से फसलों को खासा लाभ मिलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार तक इसी तरह का मौसम बने रहने और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। वहीं जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.5,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.