शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य करने के निर्णय के विरोध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर दी है। जिले के हजारों शिक्षक इस निर्णय के विरोध में आंदोलित हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने बैठक में बताया कि 22 फरवरी को ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक बीएसए कार्यालय पर धरना आयोजित होगा, उसके बाद डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के रविन्द्र पाल प्रजापति, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के विश्राम सिंह, महिला शिक्षक संघ की दीपिंदर कौर सहित अनेक शिक्षक नेता उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.