सहारनपुर, मई 1 -- पुवांरका। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ढमोला नदी में शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले तीन दिनों से लापता बताया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपियान निवासी शाकिर पुत्र नासिर अंसारी मंगलवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार शाम ढमोला नदी के किनारे खेल रहे बच्चों ने नदी में शव तैरता देखा और शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव को नदी से बाहर ...