रांची, मार्च 16 -- चान्हो,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करकट गांव में तीन दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को एक कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बरतू मुंडा पिता महादेव मुंडा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बरतू शनिवार को घर से करीब आधा किमी दूर स्थित कुएं पर नहाने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पहले सोचा कि वह किसी काम से कहीं चला गया होगा, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। सोमवार सुबह परिजन फिर से तलाश करते हुए उस कुएं के पास पहुंचे, जहां बरतू नहाने गया था। वहां उसके कपड़े पड़े देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कुएं में खोजबीन की गई, जहां से बरतू का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान फिसलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.