तीन दिनों से लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी
बगहा, अगस्त 19 -- लौरिया। थानाक्षेत्र के ठाकुरटोला सरेह में तीन दिनों से लापता किशोर का शव मंगलवार को बरामद होने से सनसनी फैल गया है, वहीं मृतक किशोर के परिजनों में चित्कार मचा हुआ है। मृतक किशोर की पहचान मठिया पंचायत के वार्ड 5 के सुरेन्द्र पासवान के पुत्र ईशान उर्फ विनय कुमार (14) के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दी है। वहीं मौत किसने की है या किस कारण हुई है, इसको लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक किशोर के परिजनों ने बताया कि ईशान बीते 16 अगस्त को देर शाम में घर से बाहर निकला था। वह रात में घर नहीं पहुंचा तो सभी को अगले दिन सुबह में खोजबीन शुरू की। सगे संबंधियों, उसके दोस्तों आदि से पूछताछ करने पर अनभिज्ञता व्यक्त करने के अलावे सोशल मीडिया, फेसबुक पर उसके फोटो के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.