साहिबगंज, अप्रैल 24 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 14 स्थित लबदा गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम को लबदा मोड़ (असमल्ला तालाब) के समीप बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर में पिछले तीन दिनों से तकनीकी खराबी है, जिसके कारण केवल एक फेज में ही बिजली आ रही है। इस एक फेज के जरिए कुछ चुनिंदा घरों में ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि आधे से अधिक गांव अंधेरे में डूबा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में फटा 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स, आधे गांव की बिजली आपूर्ति घंटों ठप भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों की पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.