जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर । तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। तीन दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में भी तापमान में इसी तरह वृद्धि होती रहेगी। तीन दिनों से मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है की बारिश होगी लेकिन बारिश नहीं हो रही है जिसके कारण तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 25.6 हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...