उरई, जून 21 -- पड़री। संवाददाता। कोंच क्षेत्र के गांव पड़री के पटेल चौक मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बिजली गुल होने से पटेल चौक मोहल्ले में अंधाकुप है। इससे करीब दो सौ परिवार प्रभावित है। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की है।पड़री के पटेल नगर चौक मोहल्ले के सैकड़ों घरों की बत्ती पूरी तरह गुल है। इससे भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी और ठंडी हवा के लिए तरस रहे हैं। हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि घरों में इन्वर्टर जवाब दे गए हैं और लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनका एक दूसरे से संपर्क कटा है। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे तीन दिन पहले ही संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज करा चुक...