तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, मोहल्लावासियों में रोष
हाथरस, जून 10 -- सहपऊ। कस्बे के मोहल्ला अहेरियाना, शक्यआना, शुक्लयाना, बजरिया समेत कई क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से नगर पंचायत की पानी की टंकी से जलापूर्ति बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न पेयजल संकट से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकांश परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं और सुबह जल्दी काम पर निकल जाते हैं। ऐसे में समय पर पानी न मिलने से उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। पीने के पानी के साथ-साथ नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जलापूर्ति बंद होने के कारण कई मोहल्लों में लोग हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हैं, जहां पानी भरने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाओं और बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.