मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का काम बीते 25 मई से बंद है। वेबसाइट ठप होने से संबंधित शाखा में कामकाज नहीं हो पा रहा है। इसके चलते 250 से अधिक जन्म प्रमाण पत्र का काम लंबित पड़ा है। परेशान लोग रोज निगम कार्यालय का चक्कर लगाकर मायूस लौट रहे हैं। इस दौरान जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में तैनात कर्मियों को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। कब तक समस्या का समाधान होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। संबंधित कर्मियों के मुताबिक केंद्रीय स्तर पर बेबसाइट में मेंटेनेंस से जुड़े तकनीकी काम हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से नहीं बन रहा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र इससे सभी जगहों पर सेवा बाधित है। कुछ लोगों का कहना है बीते सप्ताह 23 मई से ही समस्या है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...