तीन दिनों से चढ़ रहा पारा, अभी और बढ़ेगी उमस वाली गर्मी
गया, जून 1 -- मौसम का मिजाज धीरे-धीरे तल्ख होता जा रहा है। तीन दिनों से उमस वाली गर्मी बढ़ रही है। अधिक नमी के बीच सुबह से धूप निकलने के कारण तापमान से अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को भी उमस वाली गर्मी से जनजीवन हलकान रहा। नौतपा दो जून को खत्म हो रहा है। बावजूद गर्मी में कमी आने का अनुमान नहीं है। चार दिनों से लगातार गर्मी के साथ अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। गर्मी का आलम यह है कि महज चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री की वृद्धि हो गई। सोमवार को अधिकतम 37.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा। नमी सुबह में 66 और शाम तक 52 प्रतिशत रही。 यह भी पढ़ें- तापमान कम, फिर भी उमस ने छुड़ाए पसीनेगर्मी की स्थिति चार दिन पहले 29 मई को अधिकतम 28.6, 30 को 33.2 , 31 मई को 36.4 और एक जून को 37.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि अभी भी गर्म हवा नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.