गया, जून 9 -- आमस प्रखंड की करमडीह पंचायत के मोरैनिया गांव निवासी द्वारिक यादव का 16 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। सचिन नौवीं कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार वह सात जून की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद साइकिल से टहलने निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आमस थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। उसकी साइकिल भी नहीं मिली है, जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...