बेगुसराय, सितम्बर 29 -- बीहट, निज संवाददाता। पिछले तीन दिनों गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला यदि इसी तरह से जारी रहा तो बुधवार तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर बहने लगेगी। फिलहाल हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से मंगलवार की सुबह महज 12 सेमी नीचे बह रही थी। विगत 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में जहां 34 सेमी तो बाया नदी के जलस्तर में 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। केन्द्रीय जल आयोग के द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे हथीदह में गंगा का जलस्तर 41.64 मीटर दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि सोमवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 41.30 मीटर था। वहीं, बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 41.07 मीटर दर्ज किया गया है। 24 घंटे में बाया नदी के जलस्तर ...