तीन दिनों से अंधेरे में प्रगतिनगर के लोग, एनएच जाम
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तीन दिनों से बिजली न मिलने से नाराज प्रगतिनगर मोहल्ले के लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने एनएच-722 को चार घंटे तक जाम कर दिया और टायर जलाकर आगजनी की। बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जाम के कारण रेवा रोड हाइवे पर दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक लंबी कतार लग गई। कार, बस, ऑटो और एम्बुलेंस घंटों फंसे रहे। सदर थाना के थानेदार नवलेश आजाद के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। रात आठ बजे के बाद परिचालन शुरू हुआ।
गुस्साए लोग गुस्साए लोग शाम करीब चार बजे प्रगति नगर के सामने एनएच-722 पर पहुंचे और यात्रियों से भरी बसों को आरा-तिरछा खड़ा करा दिया। इससे एनएच पूर्णत: जाम हो गया। शामिल लोग बिजली दो, ट्रांसफॉर्मर बदलो जैसे नारे लगा रहे थे। करीब चार घंटे तक हाइवे पूरी तरह बंद रहा। जाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.