देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। पुराना सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय फार्मेसी कैंप का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान कुल 19 फार्मेसी दुकानों के हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री की गयी। जानकारी के अनुसार, तीन दिवसीय अभियान में कुल 92 दवा दुकानों का रजिस्ट्रेशन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बताया कि ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष व औषधि निरीक्षक के माध्यम से सभी दवा दुकानदारों को जानकारी दी गई कि जिनका रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है, वह सदर अस्पताल अवस्थित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन करा लें। स्पष्ट किया कि प्रक्रिया सभी दवा दुकानों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. शरद कुमार ने बताया कि योजना को सुगम...