बागपत, अगस्त 29 -- बागपत। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद बहनों ने रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का खुब फायदा उठाया। तीन दिनों तक चली फ्री सफर योजना के अंर्तगत 80 हजार से अधिक बहनों ने बड़ौत डिपो की रोडवेज बसों में सफर किया। रोडवेज बसों में बहनों की सबसे अधिक भीड़ रक्षाबंधन के दिन रही, इस दिन 47 हजार से अधिक बहनों ने सफर किया। वहीं, तीन दिनों के भीतर बहनों ने 55 लाख रुपये से अधिक के टिकटों पर फ्री यात्रा की। रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार ने बहनों को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया था। जिसके अनुसार 27 अगस्त से 29 अगस्त तक बहनें रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर भाइयों के घर पहुंच सकती थी। यह भी पढ़ें- Hathras News: रक्षाबंधन पर 13 हजार से अधिक बहनों ने किया फ्री सफर प्रदेश सरकार के तोहफे से बहनें गदगद हो गई थी। उन्होंने फ्री बस सेवा का खुब लाभ उठाया। बड़ौत ड...