तीन दिनों में 2,218 चालान और 121 वाहन सीज
हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग और प्रवर्तन दलों ने व्यापक स्तर पर संयुक्त अभियान छेड़ा। सात से नौ सितम्बर के बीच चले तीन दिवसीय सघन चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। संभाग भर में 2,218 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के चलते 121 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि नियमों की धज्जियां उड़ाने में जनपद ऊधमसिंह नगर सबसे आगे रहा, जहां कुल 1,346 चालान किए गए और 92 वाहनों को सीज किया गया। ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत रुद्रपुर उप संभाग में 808 चालान और 54 वाहन सीज हुए। वहीं, काशीपुर उप संभाग में 538 चालान व 38 वाहन बंद किए गए। नैनीताल जिले में जहां 662 वाहनों पर कार्रवाई हुई और 26 वाहन सीज कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.