रायबरेली, मार्च 6 -- रायबरेली, संवाददाता। होली के त्योहारी में जिले में शराब प्रेमियों जमकर शराब पी है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि मात्र तीन दिन में 13 करोड़ से अधिक की शराब जिले में बिक गई है। हाल ये है कि जिले में एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक महज तीन दिनों के भीतर मदिरावीरों ने कुल 13 करोड़ 33 लाख तीस हजार नौ सौ सत्तर रुपये की शराब गटक ली। आबकारी विभाग के लिए भी यह बंपर बिक्री झूमने वाली रही, जो बताती है कि जिले में होली का जश्न बड़े ही जोश और जाम के साथ मनाया गया। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फेस्टिव सीजन के इन तीन दिनों में शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। जिले के शराब प्रेमियों ने सभी श्रेणियों की शराब की जमकर खरीदारी की, लेकिन हमेशा की तरह देशी शराब ने इस रिकॉर्ड बिक्री में सबसे बड़ी हिस्सेदारी निभाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.